फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन कस्तूरबा विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों के भवनों के पुन: निर्माण के लिए शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। इन विद्यालयों के भवनों को जर्जर घोषित किया गया था। साथ ही पुनर्निर्माण के लिए शासन पत्राचार किया गया था।जिला समन्वयक (निर्माण) सचिन सक्सेना ने बताया कि बीते दिनों तकनीकी टीम की ओर से जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों में ब्लॉक बनियाखेड़ा, संभल ग्रामीण के रिठाली व असमोली के मनौटा के कस्तूरबा विद्यालय के भवन जर्जर घोषित किए गए थे। इसके बाद जिला स्तर से शासन को पत्र लिखकर इन तीनों विद्यालयों के पुन: निर्माण के लिए स्वीकृति मांगी गई थी। अब हाल ही में शासन की ओर से इन तीनों विद्यालयों के भवन के पुन: निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों के पुन: भवन निर्माण के लिए शासन स्तर से यूपीपीसीएल निर्माण इकाई 21, मुरादाबाद को बतौर कार्यदायी संस्था जिम्मेदारी दी गई है। अब इन तीनों विद्यालयों के भवनों के पुन: निर्माण के लिए डीपीआर तैयार जा रही है।
उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार कर शासन स्तर को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन की ओर से धनराशि की लिमिट जारी होने के बाद तीनों कस्तूरबा विद्यालयों के भवनों का पुन: निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें