फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
1709 करोड़ के निवेश और 5 से 6 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के मौके
विज्ञापन

नोएडा। शहर के औद्योगिक विकास को गति व निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी सरकार ने चार प्रमुख कंपनियों को 'लेटर ऑफ कंफर्ट' (एलओसी) जारी करने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह निर्णय वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति-2024 के तहत लिया गया है। यह मंजूरी मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में दी गई। इन कंपनियों से 1709 करोड़ रुपये के निवेश और 5 से 6 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के मौके आएंगे।
विज्ञापन




इस निर्णय से हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी, मैटलाइफ ग्लोबल ऑपरेशंस सपोर्ट सेंटर और एलजी सॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को लाभ मिलेगा। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड सेक्टर-161 में 879 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी सेक्टर-144 में 112.84 करोड़ का निवेश करेगी। यहीं पर मैटलाइफ ग्लोबल ऑपरेशंस सपोर्ट सेंटर 84 करोड़ का निवेश करेगा। एलजी सॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फेज-2 में 634.03 करोड़ का निवेश करेगी। इन औद्योगिक इकाईयों को जमीन का आवंटन पहले हो चुका है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें