फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण के सेक्टर-96 दफ्तर में प्रवेश को पास के लिए भीड़

विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के रिकॉर्ड रूम ओर ऑनलाइन विभाग को मुख्य प्रशासनिक भवन सेक्टर-96 में स्थानांतरित
विज्ञापन
-27 जून को प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के बाद यहां शुरू हुआ है दफ्तर संचालन, पहले सेक्टर-6 में लागू थी यह व्यवस्था
विज्ञापन


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में प्रवेश के लिए मंगलवार से पास की व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। इसके लिए प्राधिकरण दफ्तर के कोने पर अलग से पास काउंटर बनाया गया है। अब यहां से पास बनवाने के बाद ही आवंटी या शहरवासी प्राधिकरण दफ्तर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके पहले सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था प्रभावी थी। पास बनने से परिसर में आने वाले किसी भी व्यक्ति का ब्योरा प्राधिकरण के पास होता है। वहीं जो समस्या या शिकायत लेकर आता है उसको भी संबंधित अधिकारी की मौजूदगी की जानकारी मिल जाती है। दोपहर बाद पास बनने बंद हो जाते हैं।

पहले दिन आई समस्या, भटकते रहे लोग-

पास व्यवस्था लागू होने के पहले दिन बहुत से लोगों के सामने समस्या भी आई। कई दिन बाद प्राधिकरण दफ्तर खुला था। ऐसे में भीड़ भी हुई। इसलिए लोग लाइन में लगकर पास बनवाने के लिए इंतजार करते हुए दिखे। वहीं नया पार्किंग स्थल खाली पड़े प्लॉट में बनवाया गया है वहां उड़ने वाली धूल भी परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाएं किनारे पर खाली प्लॉट में पार्किंग बनवाई गई-

प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि पास काउंटर के सामने वाहन खड़े होने पर जाम न लगे। इसके समाधान के लिए बाएं तरफ खाली पड़े प्लॉट में पार्किंग की व्यवस्था करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें