फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चयनित मुख्य सेविकाओं को बांटे नियुक्ति-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिले से पांच मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति-पत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर से 5 मुख्य सेविकाओं का चयन किया गया। जिनमें आरती, सीमा, कोमल, करिश्मा और प्रियंका शामिल हैं। इस भर्ती से विभाग की सालों पुरानी कमी की पूर्ति होगी तथा महिला एवं बाल विकास सेवाओं को नई गति और ऊर्जा प्राप्त होगी। विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की संवेदनशील सोच एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप विभाग को नई मजबूती मिली है। मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, अतिरिक्त सांख्यिकी अधिकारी प्रीति सिंह, सीडीपीओ संध्या, चारु, कुलप्रीत, पूनम, रितु एवं ममता तिवारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें