फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी के लिए आरक्षित पदों पर कर्मियों को नियुक्ति दें: प्रजापति

विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति यीडा में बैठक करते। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व यमुना विकास प्राधिकरण में आरक्षण के मुताबिक स्वीकृत पदों पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कर्मियों की तैनाती करने और संपत्ति की योजनाओं में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की तरह ही छूट देने के निर्देश दिए। प्रजापति शुक्रवार को दोनों प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरक्षण कोटे के मुताबिक तय कर्मियों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रजापति ने सबसे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और कुल पद और इनमें से कितने पर ओबीसी पात्रों की तैनाती है, इसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए तय 27 फीसदी आरक्षण को लागू नहीं करने पर नाराजगी जताई। इसी तरह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय, संस्थागत, औद्योगिक, व्यावसायिक व निर्मित भवनों की योजनाओं में भी ओबीसी पात्रों को छूट नहीं देने पर नाराज हुए। दरअसल, एससी/एसटी को आवेदन व पंजीकरण राशि में छूट मिलती है, जबकि ओबीसी को नहीं मिलती। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इसे लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ एक माह बाद फिर बैठक किए जाने की बात कही। बैठक के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली, ओएसडी संतोष कुमार, जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा शामिल रहे। इस बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी व उनकी टीम ने लोकेश प्रजापति को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के अधिक अंक लाने पर सामान्य वर्ग के पदों पर तैनाती करने, रिक्त पदों को शीघ्र भरने, तत्काल पदोन्नति करने और आरक्षण को 27 से बढ़ाकर 49 फीसदी करने के निर्देश दिए। ग्रेटर नोएडा के बाद वे यमुना प्राधिकरण गए। वहां सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, मोनिका रानी साथ, रविंदर सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया आदि अधिकारियों के साथ बैठक की और रिक्त पदों पर ओबीसी अभ्यर्थियों की नियुक्ति होने पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने प्राधिकरण की योजनाओं में एसएसी/एसटी के समान आवेदन शुल्क में छूट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें