फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स की सदस्यता के लिए आज से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स की सदस्यता के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन किया जा सकेगा। पहले चरण में एक हजार लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। कुल 3500 लोग इसके सदस्य होंगे। आवेदकों को https://golfcourse.mynoida.in पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

सदस्यता के लिए पंजीकरण के समय निर्धारित शुल्क का 50 प्रतिशत और शेष धनराशि गोल्फ कोर्स क्रियाशील होने की तिथि से तीन माह के भीतर देनी होगी। सरकारी कर्मचारियों को तीन लाख और बाकी को दस लाख रुपये देने होंगे। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। यह आजीवन शुल्क होगा। सदस्यता का पंजीकरण दो श्रेणियों में होगा। इसमें नियमित सदस्यता और एसोसिएट सदस्यता के अंतर्गत आवेदन किया जाएगा। एसोसिएट में भी कई श्रेणियां होंगी।
गोल्फ कोर्स सदस्यता, उनकी श्रेणी, उप श्रेणी व आवेदन के संबंध में सभी औपचारिकताओं की जानकारी वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद गोल्फ कोर्स में सदस्यों का चयन प्राधिकरण स्तर पर गठित समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें