फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विशेष जरूरत वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधा के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल पर 9 सितंबर से होगी शुरूआत
विज्ञापन


-स्कूल के माध्यम से पोर्टल पर 22 सितंबर तक हो सकेंगे आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले विशेष जरूरत वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधा प्राप्त करने के लिए स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड इसके लिए अपना पोर्टल परीक्षा संगम 9 सितंबर से खोलने जा रहा है। विशेष जरूरत वाले बच्चे स्कूल के माध्यम से इस पोर्टल पर 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विशेष जरूरत वाले बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में लेखक अतिरिक्त समय, बड़े अक्षरों वाला प्रश्नपत्र और अलग कक्ष जैसी सुविधा मिलती है। इसके लिए स्कूलों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों के लिए यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो जाएगी और उन्हें 22 सितंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। बोर्ड के अनुसार यदि कोई छात्र परीक्षा के दौरान मिलने वाली सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो स्कूलों को तय वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है। यह पोर्टल लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) के साथ एकीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम पोर्टल से होगी आवेदन प्रक्रिया

स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल से प्रक्रिया को पूरा करना है। स्कूलों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और सीडब्लयूएसएन मॉड्यूल में छात्रों की सूची देखनी होगी। इस सूची में वे छात्र शामिल होंगे जिन्हें पहले से ही सीडब्लयूएसएन के रूप में चिन्हित किया गया है। पोर्टल पर प्रत्येक श्रेणी के छात्रों के लिए उनकी दिव्यांगता के आधार पर उपलब्ध सुविधाओं की एक सूची भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें