फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची में नाम शामिल के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद मेरठ निर्वाचन क्षेत्र स्नातक और शिक्षक मतदाता सूची की जा रही तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद मेरठ खंड के स्नातक और शिक्षक की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 30 सितंबर से 6 नवंबर तक मतदान केंद्रों पर आवेदन कर सकते है। आवेदन लेने के लिए मतदान केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयारी करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। मतदान केंद्रों पर नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए दावे लेने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो 30 सितंबर से 6 नवंबर तक मतदान केंद्र पर रहकर आवेदन लेंगे। उन्होंने बताया कि स्नातक के लिए प्रारूप-18 और शिक्षक के लिए प्रारूप-19 भरना होगा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अपने से संबंधी मतदान केंद्र, तहसील कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय से संबंधी फार्म ले सकते है। पंजीकरण के लिए आवेदनकर्ता की 1 नवंबर 2025 को तीन साल पहले स्नातक होना आवश्यक है। आवेदन के साथ मार्कशीट, डिग्री की प्रमाणित छायाप्रति सामान्य निवास का पता संबंधी साक्ष्य देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें