फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिश के चलते गोली मारकर की थी सुमित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दयाल एन्क्लेव निवासी सुमित की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों ने पुराने विवाद में रंजिश की वजह से गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, 29 सितंबर की रात कनखल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने सुमित चौधरी उर्फ पंछी (18) पुत्र पवन निवासी दयाल एन्क्लेव कॉलोनी जमालपुर कलां की पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन वह भी वहां से भाग गए थे। मामले में मृतक के भाई पुनीत चौधरी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह व एसएसआई नितिन चौहान ने टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की।

एसएसपी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन बैरागी कैंप क्षेत्र में मिली। बुधवार देर रात दबिश देकर आरोपी सावन निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल, निशांत निवासी रणसुरा, थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल पता शांति बिहार कॉलोनी लाल मंदिर ज्वालापुर, कृष्णा निवासी राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कबूल किया कि सुमित चौधरी से उनकी पहले से जान-पहचान थी। पहले झगड़ा हो गया था, जिसके बाद रंजिश रखने लगे। 29 सितंबर की रात रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों का पिल्ला गैंग से कनेक्शन सामने नहीं आया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


-

मई माह में भी जेल गया था आरोपी सावन
पुलिस के अनुसार ज्वालापुर में ट्रांसपोर्ट नगर के पास फायरिंग करने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने सावन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा भी उसका कई झगड़ा में नाम सामने आ चुका है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें