इंटर स्कूल फुटबॉल मुकाबले का समापन, 26 स्कूलों ने की भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एपीजे स्कूल, सेक्टर-16 नोएडा में चार से सात नवंबर तक आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। चार दिवसीय टूर्नामेंट में शहर व आसपास के क्षेत्रों के 26 विद्यालयों ने भाग लिया। अंडर-14 में एपीजे स्कूल विजेता रहा। उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल एपीजे बनाम श्रीराम मिलेनियम तथा बिलाबोंग बनाम गगन पब्लिक के बीच खेले गए। अंडर-14 वर्ग में मयूर स्कूल बनाम सोमरविल इंटरनेशनल और एपीजे बनाम जेबीएम स्कूल के मुकाबले हुए। अंडर-14 फाइनल में एपीजे ने मयूर स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मयूर स्कूल दूसरे और सोमरविल इंटरनेशनल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 का फाइनल एपीजे और बिलाबोंग स्कूल के बीच हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में सिद्धांत (एपीजे) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जिष्णु (एपीजे) बेस्ट गोलकीपर और अमोग (मयूर स्कूल) टॉप स्कोरर रहे। समापन समारोह में प्रधानाचार्या ने विजेताओं को सम्मानित किया।