फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू पुलिस टीम की नशा-तस्करों पर बड़ी कार्यवाही530 बोतल नशीली सिरप व कार सहित एक नशा-तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। एंटी नारकोटिस्क सेल नूंह व अपराध जांच शाखा प्रभारी तावडू निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 530 बोतल/शीशी नशीली सीरप और एक कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर तावडू में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू की टीम द्वारा की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर गांव ढिडारा-गुरनावट रोड रेलवे पुल के नीचे मौजूद थी। उसी समय पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की शौकीन पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गांव ढिडारा थाना तावडू एक कार में नशीली दवाई बिना परमिट व बिल के भरकर राजस्थान बेचने के लिए जाएगा। आरोपी को नाकाबंदी करके कार व दवाइयों सहित काबू किया जा सकता है। टीम ने सूचना मिलने के उपरांत मौके पर नाकाबंदी की, नाकाबंदी के कुछ देर बाद आरोपी कार सहित मौके पर पहुंचा तो कार की तलाशी लेने पर उसमें 4 गत्ता पेट्टियां व एक प्लास्टिक कट्टा मिला। जिनमें कुल 530 बोतल/शीशी नशीली सीरप बरामद हुई। प्रथम पूछताछ पर आरोपी शौकीन ने अपना अपराध स्वीकार किया। प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में भी नाम पता मालूम करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की सूचना एंटी नॉरकोटिक सेल तावडू के मोबाइल नं. 8930900297 पर व पुलिस अधीक्षक नूंह के मोबाइल नं. 8930900220 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
नशा-तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और नशा तस्करी का अवैध धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा तथा आमजन से भी अपील की है कि नशा-तस्करों व किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों की सूचना तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें