फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुखार से रबूपुरा में एक और किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्स में चल रहा था उपचार, दस दिन से बीमार था नाबालिग - अक्तूबर में दो बच्चों की बुखार से पहले ही हो चुकी है मौत माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी/रबूपुरा।
बुखार से शुक्रवार को एक और किशोर की जान चली गई। पंद्रह वर्षीय विशेष का उपचार जिम्स अस्पताल में चल रहा था। इससे पहले भी रबूपुरा में बुखार से दो मौतें हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार बीस दिनों में तीन बच्चों की जान बुखार ने ले ली है। कस्बे के फूल विहार मोहल्ले में रहने वाले विशेष दस दिनों से बीमार थे। पिता रवि फूल विक्रेता हैं। चार भाई-बहनों में विशेष सबसे बड़े थे। पिता रवि ने बताया कि शुरुआत में उनका घर में ही उपचार हुआ। सुधार न होने पर झाझर के निजी अस्पताल में दिखाया तो चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली से वापस आने के बाद परिजनों ने उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इतना ही नहीं विशेष की दादी चंद्रवती की तबीयत भी खराब हो गई है। जांच कराने पर वह डेंगू संक्रमित पाई गईं। मौत का गम झेलने वाले तीनों परिवारों का घर चार सौ मीटर के दायरे में है।
दो मौत के बाद गांव आई थी स्वास्थ्य विभाग की टीम : रबूपुरा में पंद्रह वर्षीय सुमायरा और सात साल के लड्डू ने जान गंवाई थी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रबूपुरा पहुंची और आसपास के लोगों की जांच की। जांच में चार लोग डेंगू से संक्रमित मिले थे। उनमें से दो को जिम्स अस्पताल भर्ती कराया था और दो लोगों ने घर पर ही उपचार लेने पर सहमति जताई थी। दो दिन की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग वापस लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें