आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक पर एक सिपाही ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। शनिवार को एक और सिपाही का एक पत्र वायरल हुआ। इसमें भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पत्र किस सिपाही का है, यह नहीं लिखा गया है। न ही उस पर किसी के हस्ताक्षर हैं। हालांकि इससे जुड़ा ही एक पोस्ट एक्स पर किया गया है। उधर, सिपाही के मामले में जांच के आदेश एसीपी छत्ता को दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में कहा गया है कि थाना प्रभारी आर्थिक, मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उधर, एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि हमसे पैसा मांगा गया है। कहां से लाएं, एसएचओ ने पैसा मांगा है। बदतमीजी भी 21 सितंबर से लगातार की जा रही है। सबसे बड़ा कष्ट है।
उधर, मामले की जानकारी पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने एसीपी छत्ता पियूष कांत राय को जांच के आदेश किए हैं। एसीपी ने बताया कि सिपाही का पत्र किसी अधिकारी को नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर ही पत्र के बारे में जानकारी मिली है। अगर सिपाही शिकायत करेंगे तो जांच कराई जाएगी। वहीं पूर्व दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाले सिपाही के मामले में थाना प्रभारी के बयान लिए जाएंगे।