फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के कई िरश्तेदारों के नाम िनकली प्रापर्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफिया और गैंगस्टर की बेनामी संपत्ति होगी जब्त
विज्ञापन

नोएडा। जिले के भूमाफिया और गैंगस्टर अपने आपराधिक तरीके से अर्जित की संपत्ति को बेचकर रिश्तेदार और दोस्तों के नाम संपत्ति खरीद ली थी। अब प्रशासन ऐसे बदमाशों और भूमाफिया की संपत्ति को भी अटैच करेेगा। एक सप्ताह में पांच भूमाफिया और गैंगस्टर बदमाशों के रिश्तेदारों को चिह्नित कर लिया गया है। हाल ही में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध बदमाशों और भूमाफिया की संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके तहत शाहबेरी के भूमाफिया की संपत्ति को अटैच भी किया गया था। मगर कुछ माफिया और गैंगस्टर की संपत्ति नहीं के बराबर मिली थी। जांच में पता चला कि भूमाफिया ने संपत्ति को अपने नाम नहीं लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम कर ली थी। एक मामले में तो दोस्त की बहन के नाम पर भी प्रॉपर्टी मिली है। जिसके बाद से अब भूमाफिया के रिश्तेदारों और दोस्तों की संपत्ति को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ बदमाशों और भूमाफिया ने आपराधिक कृत्य से कमाई संपत्ति को अपने नाम नहीं करके रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम कर दी थी। जांच में ऐसे कुछ बदमाशों के नाम सामने आए हैं। मामले की जांच जारी है। जल्द ही संपत्ति भी अटैच की जाएगी। - बीएन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें