फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बोर्ड परीक्षाओं से पहले 25 जनवरी तक होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा छह, सात, आठ और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 जनवरी तक पूरी करा ली जाएंगी। फरवरी के पहले सप्ताह से संभावित बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले तैयार करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन से पहले स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित करना है।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन के अनुसार, फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने पर शिक्षकों और अन्य संसाधनों की जरूरत बढ़ जाती है। कई राजकीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। इसके अलावा शिक्षकों की ड्यूटी भी बोर्ड परीक्षाओं में लगाई जाती है। ऐसे में बाद में वार्षिक परीक्षाएं कराने में परेशानी हो सकती है। इसी को देखते हुए जनवरी के अंतिम सप्ताह से पहले सभी संबंधित कक्षाओं की परीक्षाएं पूरी कराने की तैयारी है। इससे स्कूल को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि कक्षा छह, सात, आठ और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 जनवरी तक पूरी करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें