ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिवाली का त्योहार के उपलक्ष्य में अल्फा-2 स्थित ह्यूमन टच फाउंडेशन ने बच्चों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाउंडेशन ने दिवाली से पहले बच्चों के लिए दीया-पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मिट्टी के दीयों पर रंग-बिरंगे रंगों से बहुत सुंदर डिजाइन बनाए। फाउंडेशन की संस्थापक उपासना सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।