फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल में उड़ान की घोषणा पर मुहर, 78 फीसदी से अधिक काम पूरा

Tue, 04 Feb 2025 04:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के सवाल पर केंद्रीय मंंत्री ने कहा, यह देश ही नहीं एशिया का भी सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यह दिल्ली एयरपोर्ट के बोझ को कम करेगा। जेवर एयरपोर्ट बनने से एक लाख नए रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : X @jewar_airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित परिचालन इस साल अप्रैल से शुरू होगा। यह न सिर्फ भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री केआर नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान अनुपूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, एयर इंडिया और इंडिगो सहित सभी एयरलाइन कंपनियां नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी में सुधार के लिए बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के सवाल पर केंद्रीय मंंत्री ने कहा, यह देश ही नहीं एशिया का भी सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यह दिल्ली एयरपोर्ट के बोझ को कम करेगा। जेवर एयरपोर्ट बनने से एक लाख नए रोजगार सृजित होंगे। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के तहत जेवर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका लक्ष्य देश के छोटे शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल होगा। बाद में चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया जाएगा। यह सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों को यात्रा की सुविधा देगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग संपर्क को बेहतर करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यह फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य स्थानों से भी संपर्क मार्ग की सुविधा देगा। बता दें कि एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने फ्लाइट शेड्यूलिंग के लिए नागरिक महानिदेशालय को वैमानिकी सूचना प्रकाशन (एआईपी) का ड्राफ्ट भेज दिया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट का 78 फीसदी से अधिक काम पूरा
दावा है कि एयरपोर्ट का 78 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। इस पर अभी तक 9024.12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जो कुल लागत का 89.73 प्रतिशत है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना एक क्रांतिकारी योजना रही है और इसे अगले दस वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा। सरकार देश भर में 100 और हवाई अड्डे शुरू करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें