फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट अहंकार के त्याग का त्योहार : कृष्ण लाल

Thu, 23 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
 काली माता मंदिर में अन्नकूट भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। प्राचीन काली माता मंदिर में बुधवार को अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पंडित कृष्ण लाल शर्मा ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना का कार्य संपूर्ण कराया। उन्होंने बताया कि अन्नकूट पर्व अहंकार के त्याग व ईश्वर की स्वीकृति का त्योहार है। अर्पण करने वाले भी प्रभु और स्वीकार करने वाले भी प्रभु ही है।
उन्होंने कहा कि इंद्र देवता का अभिमान तोड़ने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी अनामिका पर सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा, उसके बाद ग्वाल पाल की ओर से भगवान श्री कृष्ण के लिए 56 प्रकार के भोग का आयोजन किया गया, तब से यह दिन अन्नकूट दिवस के रूप में मनाया जाता है। अन्नकूट का पर्व मुख्यतः जगन्नाथपुरी में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में अन्न क्षेत्र आयोजित किए गए। परंपरागत रूप से कढ़ी-चावल, व अन्य व्यंजन तैयार किए गए। प्रभु को भोग लगाने के बाद मंदिर में लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर रवि भूषण, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी, चंद्रमोहन कटारिया, मुकेश बंसल,शिव कुमार सिंगला, अशोक केसरी, रवि भूषण, अनिल अग्रवाल, अश्विनी मंगला, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें