कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं की टैगिंग और टीकाकरण जैसे काम करने होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पशुओं के टीकाकरण समेत समेत दूसरे कामों के लिए पशु मैत्री की तैनाती की जाएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के गांवों में भी पशु मैत्री तैनात होंगे। पशुपालन विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगें हैं। विभागीय स्तर से पशु मैत्री नियुक्त करने के बाद उन्हें 90 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि अन्य पशु मैत्री की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पशु मैत्री को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पशुओं की टैगिंग और टीकाकरण आदि का काम भी करने होंगे। इसके लिए उन्हें तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद पशु मैत्री को कृत्रिम गर्भाधान की किट मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए विभाग प्रति केस 50 रुपए का पारिश्रमिक भी देगा। साथ ही मवेशी के बच्चा देने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पशु मैत्री को एक केस पर कुल साढ़े चार सौ रुपए का भुगतान किया जाएगा।