दादरी (संवाद)। कलौंदा गांव स्थित एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से रबी दलहनी फसलों पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। 40 किसानों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डॉक्टर नीतू सिंह ने किसानों को दलहनी फसलों का महत्व बताया। वहीं, वरिष्ठ शोध अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि किसान दलहनी फसलों की खेती कर अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। इस मौके पर सुखवीर, ओमकार, हुकूमवीर, वीरेंद्र, रविंद्र, सुंदर आदि मौजूद रहे।