फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ता न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

विज्ञापन
विभाग ने बंद किया मार्गरेलवे ट्रैक से लोगो हो हटाती पुलिस
विज्ञापन
मऊरानीपुर। रोरा-भटपुरा मार्ग पर अंडरब्रिज के निर्माण की वजह से रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 396-सी को बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर जाकर प्रदर्शन किया। ट्रैक पर ग्रामीणों के जमा होने की वजह से ग्वालियर-इलाहाबाद पैसेंजर के पहिये तकरीबन पचास मिनट तक थमे रहे। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग बंद होने की वजह से वे पिछले तीन दिनों से गांव में ही फंसे हुए हैं। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। उनकी पढ़ाई ठप है। बीमार और गर्भवतियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीण झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर बैठ गए, जिससे ग्वालियर-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन संख्या 11801 लगभग 50 मिनिट तक रोरा स्टेशन पर खड़ी रही।
सूचना पाकर तहसीलदार ललित पांडेय, लहचूरा पुलिस व रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन को तकरीबन पचास मिनट की देरी से सुबह 10:32 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार ललित पांडेय ने बताया कि ग्राम रोरा से भटपुरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर बारिश के कारण कुछ स्थानों पर कीचड़ जमा होने के कारण ग्रामवासियों को आने-जाने में असुविधा हो रही थी। अंडरपास निर्माण होने के स्थान पर वैकल्पिक रास्ते के लिए कुछ ग्रामवासी एकत्रित हुए थे। पूर्व से विद्यमान कच्चे रास्ते पर मोरम डालने के लिए रेलवे के अधिकारियों व ठेकेदारों को मौके पर बुलाकर रास्ता सुधारने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया हैं।

वहीं, भटपुरा प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल रैकवार ने बताया कि रेलवे की ओर से अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा था कि उनके आगमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। लेकिन, 25 अक्तूबर को वैकल्पिक रास्ता भी खोद दिया गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। जबकि, रोरा व भटपुरा के ग्रामीणों के आवागमन के लिए यही रास्ता है।
0000
नाव में हुआ प्रसव

रोरा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल ले जाना था। रात तकरीबन 11 बजे 102 एंबुलेंस पर कॉल की, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के पास रास्ता खुदा होने के कारण वह नहीं आ सकी। मजबूरन खरका मार्ग से जाने के लिए नाव में बैठकर नदी पार कर रहे थे। इसी दरम्यान नाव में ही प्रसव हो गया। मुश्किल से गर्भवती को अस्पताल पहुंचा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें