फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने दी जान
विज्ञापन

नोएडा। फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में परिजनों की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उरई जालौन निवासी हीरा सिंह परिवार के साथ बहलोलपुर गांव में रहते हैं और पत्नी के साथ दिल्ली के कोंडली गांव में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाते हैं। शनिवार देर शाम वह दुकान से घर आए तो उनकी बेटी राखी (16) किसी से मोबाइल पर बात करती मिली। हीरा सिंह ने बेटी को डांट दिया और घर का काम करने के लिए कहा। पिता की डांट के बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा खुलवाने के लिए राखी को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो देखा कि राखी का शव पंखे से फंदे पर लटका था। चुनरी से फंदा लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि परिजनों की डांट से नाराज होकर किशोरी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें