फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएम के वार्ता न करने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 6 नवंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने की घोषणा की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी की कोर्ट में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल करते हुए जमकर नारेबाजी की। बार का आरोप है कि तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस संबंध में डीएम से वार्ता करने का समय मांगा गया, लेकिन न समय दिया गया और न ही वार्ता की। डीएम से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। तब तक 6 नवंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार नागर ने बताया कि जेवर, सदर और दादरी तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में संविदा कर्मचारी तैनात है। जो काम नहीं कर रहे है। सभी जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इस कारण आम जनता के साथ अधिवक्ता काम नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम से वार्ता कर ज्ञापन देने का समय मांगा गया, लेकिन वार्ता नहीं की गई। इसके विरोध में सोमवार को सभी अधिवक्ताओं ने डीएम कोर्ट के न्यायिक कार्यों का सांकेतिक बहिष्कार किया और डीएम कार्यालय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें फैसला लिया है कि छह नवंबर तक सभी अधिवक्ता सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। डीएम के साथ ही अन्य किसी कोर्ट के न्यायिक कार्यों में शामिल नहीं होंगे। इन तीन दिन के अंदर डीएम बैठक कर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें