फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेखपालों में आक्रोश.. तहसीलों में धरना-प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
अलग-अलग तहसीलों में प्रदर्शन करते लेखपाल।
विज्ञापन
लखनऊ। फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार के आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजधानी के आक्रोशित लेखपालों ने शुक्रवार को सभी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन किया। आरोपियों के सख्त कार्रवाई, परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर अफसरों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

दरअसल, एसआईआर के काम में लगे सुधीर कुमार ने अपनी शादी से एक दिन पहले 25 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। वह बर्खास्तगी की चेतावनी से डर गए थे। फतेहपुर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। इधर, घटना से राजधानी के लेखपाल गुस्से में दिखे। मोहनलालगंज तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमरीश कुमार, महामंत्री विकास दीक्षित, विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि लेखपाल सुधीर को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया। परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए।
सिस्टम ने मार दिया...
सरोजनीनगर में धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि सुधीर की शादी 26 नवंबर को थी। इसलिए वह अवकाश की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें निलंबित कर दिया गया और बर्खास्त करने की धमकी दी गई। सुधीर को सिस्टम ने मार दिया। तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि दोषियों पर बहुत ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी लेखपालों ने एसडीएम अंकित शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। धरने में तहसील मंत्री नीतू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ सत्येंद्र कुमार यादव, कुमार सौरभ, जिला उपमंत्री रंजीत वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग
मलिहाबाद, बीकेटी और सदर तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया। यहां भी लेखपालों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। यह भी मांग की कि अफसर तय करें कि वह भविष्य में इस तरह से किसी को प्रताड़ित नहीं करेंगे।

अलग-अलग तहसीलों में प्रदर्शन करते लेखपाल।

अलग-अलग तहसीलों में प्रदर्शन करते लेखपाल।

अलग-अलग तहसीलों में प्रदर्शन करते लेखपाल।

अलग-अलग तहसीलों में प्रदर्शन करते लेखपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें