नवोदित शेफ ने स्ट्रीट फूड को नए क्लेवर में किया पेश
-इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का दूसरा दिन
-बताया कि पारंपरिक भारतीय स्वाद को नवाचार व आधुनिक तरीके से किया जा सकता हैं पेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 (आईएचई-2026) के दूसरे दिन
विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक्सपो में नवोदित शेफ ने स्ट्रीट फूड को नए क्लेवर में पेश किया। बताया कि पारंपरिक भारतीय स्वाद को नवाचार व आधुनिक तरीके से पेश किया जा सकता हैं। आईएचई-2026 में स्ट्रीट फूड डेजर्ट विद इनोवेटिव पैकेजिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कई नवोदित शेफ ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड फ्लेवर को आधुनिक डेजर्ट में बदला। जो आकर्षण के साथ-साथ टिकाऊ और बेहतरीन पैकेजिंग में तैयार किया। इसके अलावा आईएचई-2026 में मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना ने विशेष कुलिनरी मास्टरक्लास में आधुनिक पार्क कला, वैश्विक फ्लेवर, रचनात्मक प्रस्तुति और व्यावसायिक दृष्टिकोण से मेन्यू तैयार करने की जानकारी दी।
उधर प्रोफेशनल हाउसकीपर्स एसोसिएशन की तरफ से एक कॉन्क्लेव 5.0 का आयोजन किया। इसमें पैनल डिस्कशन के माध्यम से हाउसकीपिंग क्षेत्र की बदलती चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि हर उत्कृष्ट अतिथि अनुभव के पीछे एक मजबूत और दक्ष संचालन प्रणाली होती है। इसमें हाउसकीपिंग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हैं। एक्सपो में एक जनपद एक व्यंजन का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से इसे लगाया गया है। यहां लोगों को कन्नौज के गट्टे, कुशीनगर का लाल खोरमा, फिरोजाबाद की दालमोठ, आगरा का पेठा समेत अन्य जिलों के पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगे हैं। जिन पर लोग स्वाद चख रहे हैं।