फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार से लौटते समय सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सुमेदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सोफी राम बाजार से सामान लेकर लौटते समय रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोफी राम को परिजन तुरंत रानीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पौत्र विपिन कुमार ने बताया कि दादाजी रोज की तरह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते वक्त अचानक तेज गति से आए वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया। सोफी राम अपने परिवार के मुखिया थे और तीन पुत्रों व एक पुत्री के पिता थे। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें