पानीपत। अमर भवन चौक स्थित राम मंदिर धाम वार्ड-सात में हनुमान जयंती महोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली गई। सनातन धर्म राम मंदिर सभा और वार्ड- सात के भारतीय महावीर दल द्वारा प्रभातफेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी राम मंदिर से प्रारंभ होकर आस-पास की गलियों का भ्रमण कर वापिस मंदिर पहुंची। महावीर दल के प्रधान विजय सहगल ने बताया कि प्रभातफेरी कार्यक्रम वार्ड-सात स्थित राम मंदिर धाम में हनुमान जयंती 19 अक्तूबर तक चलेगा। बुधवार को प्रभातफेरी राम मंदिर धाम से शुरू आस-पास की गलियों का भ्रमण कर वापिस मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया। भजन गायकों ने अपने मधुर धुन से हनुमान लला के मधुर भजन को रिझाने की कोशिश की। महिलाओं ने संकीर्तन किया। प्रभातफेरी के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जवाहर जुनेजा, बसंत रामदेव, कृष्ण वधवा, योगेश तनेजा, दर्शन रेवड़ी, सतीश और रामदेव उपस्थित रहे। संवाद