फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी बाइपास पर चिटहेरा के पास बना बसों का अनौपचारिक स्टॉपेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दूरी की बसें रोककर यात्रियों को बैठा और उतार रहे चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जीटी रोड पर दादरी बाइपास स्थित चिटहेरा गांव के पास बसों का अनौपचारिक स्टॉपेज बन गया है। यहां लंबी दूरी की बसों के चालक यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए बसें रोक रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से इस स्थान पर कोई निर्धारित स्टॉपेज नहीं बनाया गया है। यहां यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बसों का रुकना भी आम हो गया है। इनमें गाजियाबाद और दिल्ली से चलने वाली लंबी दूरी की बसें अधिक हैं, जो दादरी बस स्टैंड पर जाने के बजाय बाइपास से ही आगे निकल जाती हैं।


इन दिनों चिटहेरा गांव के समीप दादरी बाइपास पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। दादरी जाने वाले यात्री यहां पहुंचकर बसों का इंतजार करते हैं। वहीं, लंबी दूरी की बसों के चालक भी यात्रियों को देखकर बस रोक लेते हैं। यात्रियों को उतारने के साथ ही यहां से सवारियां भी बैठाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को दादरी बस स्टैंड तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती और उनका समय भी बचता है।
विज्ञापन




बस चालक राजवीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से रूट पर संचालन के दौरान जहां सवारियां मिलें, वहां यात्रियों की सुविधा के अनुसार बस रोककर उन्हें बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलती है।
विज्ञापन




सिकंदराबाद डिपो के एआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि दादरी बाइपास से गुजरने वाली बसें चिटहेरा के पास यात्रियों को बैठाती और उतारती हैं। जिन स्थानों पर सवारियां मिलती हैं, वहां से यात्रियों को लेकर चलने के निर्देश हैं। इससे निगम को भी राजस्व प्राप्त होता है और यात्रियों को सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें