फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डांडिया कार्यक्रम में हंगामा, एओए सचिव से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में नवरात्रि के दौरान बृहस्पतिवार को आयोजित डांडिया कार्यक्रम में हंगामा हो गया। आरोप है कि बिना आमंत्रण कार्यक्रम में पहुंचे चार युवकों ने विरोध करने पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के सचिव अविनाश कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाहर जाने को कहा तो करने लगे गाली-गलौज :
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, सोसाइटी में निवासियों के लिए डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि बॉबी तेजवानी, आरव भाटी, गर्व अरोरा और पार्थ पराशर बिना आमंत्रण सोसाइटी में पहुंच गए। आरोप है कि चारों नशे में थे और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर एओए सचिव अविनाश कुमार सिक्योरिटी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों से पूछताछ की और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने सचिव के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि सभी चारों युवक नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों बच्चे नशे में डांडिया कार्यक्रम में आ गए और लड़कियों से अभद्रता करने लगे। मैने बीच-बचाव करके उन्हें बाहर निकालवाया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की।- अविनाश कुमार, एओए सचिव, प्रतीक लॉरेल सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें