फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्ति की मिसाल: ‘अपना घर’ से संवर रहा गरीब बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट की महिलाओं ने संभाली शिक्षा की जिम्मेदारी, 300 से अधिक बच्चों को मिल रही निशुल्क पढ़ाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट की महिलाओं ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। अपना घर एनजीओ के माध्यम से ये महिलाएं 2008 से गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं।
सोसाइटी निवासी मालविका सिंह, संगीता घोष और कंचन कपूर के नेतृत्व में यह स्कूल बरौला में संचालित हो रहा है, जहां 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें अधिकतर बच्चे दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू सहायकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। कई बच्चे सिंगल पैरेंट परिवार से हैं, जिन्हें यहां निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इस पहल में हरमोहन रयत, सपना अग्रवाल, ममता विश्वकर्मा, नीलम शर्मा और सविता झा भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में हुई थी ऑनलाइन पढ़ाई-
कोरोना काल में जब संसाधनों की कमी आई, तब भी टीम ने हार नहीं मानी और बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की। आज इसी प्रयास का परिणाम है कि संस्था से जुड़े कई छात्र आगे बढ़कर कंप्यूटर इंजीनियर, फिजियोथेरेपिस्ट और नर्सिंग जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बना रहे हैं। यह पहल साबित करती है कि मजबूत इरादों और सामूहिक प्रयास से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें