फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामगढ़ से चतरा तक निकलेगी आठ किमी लंबी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आठ किमी लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। रामगढ़ बाजार स्थित आदिशक्ति मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल और सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि 6 नवंबर को रामगढ़ बाजार से चतरा बाजार तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हर पड़ाव पर सभा और यात्रा के अंत में जनसभा आयोजित की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा सरदार पटेल की एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर गांव, नगर व मोहल्ले में सरदार पटेल के विचारों की ज्योति प्रज्ज्वलित करें। सदर विधायक ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य पटेल के योगदान को समाज तक पहुंचाना और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अमरेश पटेल, अनूप तिवारी, मनोज सोनकर, दिलीप चौबे, लक्षनदेव खरवार, ओमप्रकाश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें