फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलकियों से सजी कला प्रदर्शनी

Tue, 17 Nov 2026 07:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
दनकौर ​स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  आयोजित भारतीय परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित कला
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में मंगलवार को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित कला प्रदर्शनी में लोककला, पारंपरिक चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और सजावटी कलाकृतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर के बिसरख, दादरी, दनकौर और जेवर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डीएस कॉलेज अलीगढ़ के चित्रकला एवं पेंटिंग विभाग के डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता और डायट हापुड़ के कला प्रवक्ता डॉ. शशिकांत तिवारी शामिल रहे। संस्थान की उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी नेहा, मुख्य कोषाधिकारी शिखा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, जेवर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल, दनकौर के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह, दादरी के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें