ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में मूलभूत सुविधाओं की कमी से निवासी परेशान हैं। सड़कें जर्जर हैं और घरों में पानी का दबाव कम है। चारदीवारी नहीं होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, अवैध पीजी में रहने वाले युवकों के देर रात तक घूमने और विवादों से भी लोग परेशान हैं।
इन समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चारदीवारी निर्माण, सड़कों की मरम्मत, पानी का दबाव बढ़ाने और अवैध पीजी पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बरात घर में पुस्तकालय बनाने और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को देने का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी और कोषाध्यक्ष विपिन भाटी ने जल्द समाधान की मांग की। डीजीएम ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। संवाद