फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में 85 फुट के रावण का होगा दहन, ड्रोन शो बनेगा आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- ईकोटेक-12 में दो महीने की मेहनत से तैयार हुए रावण व अन्य के पुतले
- गौड़ सिटी और साइट-4 में 70 फुट तो सेक्टर पाई-2 में 65 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

तान्या सिंह
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। बुराई, अहंकार और अधर्म के अंत के प्रतीक रावण दहन के लिए ग्रेटर नोएडा में विशालकाय पुतले तैयार किए गए हैं। दशहरे पर ग्रेनो वेस्ट के ईकोटेक-12 में 85 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, जो क्षेत्र में सबसे ऊंचा होगा। यहां 70-70 फीट ऊंचे कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी जलाए जाएंगे। प्रभु श्रीराम रामलीला सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी दीपक यादव ने बताया कि इन पुतलों को तैयार करने में पांच से सात कुशल कारीगरों ने करीब दो महीने तक मेहनत की। शाम के समय 200 से अधिक ड्रोन शो की रामलीला के दृश्यों की प्रस्तुति और आतिशबाजी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। आयोजन के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था की गई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1 स्थित राधा-कृष्ण पार्क में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से 70 फुट ऊंचे रावण, 60 फुट के कुंभकरण और 55 फुट के मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। इनके साथ महंगाई और भ्रष्टाचार के पुतले भी जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव के लिए 70 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। कारीगरों ने कई दिनों की मेहनत से पुतले को अंतिम रूप दिया है। कमेटी की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर पाई-2 में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से 65 फुट ऊंचा रावण, 60 फुट का कुंभकरण और 55 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। समिति की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62, सेक्टर-46, सेक्टर-12 और सेक्टर-110 के रामलीला स्थलों पर रावण दहन होगा। इसके अलावा सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी, सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड और सेक्टर-121 स्थित होम्स 121 समेत शहर के अन्य स्थानों पर भी दशहरा उत्सव के आयोजन होंगे। नोएडा स्टेडियम सेक्टर में रावण का 75 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। दहन रात 8:30 बजे प्रस्तावित है। आम लोगों के वाहन स्टेडियम के प्रवेश द्वार नंबर पांच से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं सेक्टर-62 श्रीराम मित्र मंडल रामलीला मैदान में रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला दहन किया जाएगा। दहन रात आठ बजे से प्रस्तावित है। आम लोगों के लिए पार्किंग गेट नंबर छह पर खाली मैदान में रहेगी। सेक्टर-46 रामलीला मैदान में रावण का 55 फीट ऊंचा पुतला दहन किया जाएगा। आम लोग वाहन मैदान में खाली जगह पर खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें