फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आम्रपाली के घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद मिली राहत, फंडिंग के लिए छह बैंक तैयार 

Fri, 03 Sep 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

कोर्ट के इस फैसले से नोएडा व ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली के 2000 से 2500 घर खरीदारों पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आम्रपाली की विभिन्न परियोजनाओं के घर खरीदारों को करारा झटका देते हुए उन्हें बकाया रकम जमा करने के लिए आखिरी चेतावनी दी। शीर्ष अदालत ने सभी को 15 अक्तूबर तक तय पेमेंट प्लान के हिसाब से बकाया राशि जमा कराने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


साथ ही कहा कि ऐसा नहीं करने पर खरीदारों का फ्लैट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। कोर्ट के इस फैसले से नोएडा व ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली के 2000 से 2500 घर खरीदारों पर सीधा असर पड़ेगा। जस्टिस यूयू ललित घर खरीदारों की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें वक्त पर घर का कब्जा दिलाने की मांग की गई थी। 

पीठ के समक्ष घर खरीदारों के वकील एमएल लहोटी ने बताया कि एनबीसीसी के मुताबिक, अगर 200 करोड़ रुपये की फंडिंग हो जाती है तो नोएडा व ग्रेटर नोएडा के अधूरे घरों का निर्माण पूरा हो जाएगा और दिसंबर 2021 तक खरीदारों को घर मिल जाएगा। 
विज्ञापन


इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक अपने ऊपर बकाया रकम का भुगतान नहीं करने वाले सभी खरीदारों को इसके लिए 15 अक्तूबर तक का समय दिया। लोहाटी ने कोर्ट को बताया कि छह बैंक आम्रपाली की परियोजनाओं में फंडिंग करने के लिए तैयार है। कोर्ट ने इन बैंकों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। कोर्ट अब 13 सितंबर को इस मामले में सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें