फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम सभी के हृदय में बढ़ा रहा गर्व की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम सभी के हृदय में बढ़ा रहा गर्व की भावना
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को एमिटी विश्वविद्यालय के पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्ट जनरल राकेश कपूर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम हम सभी के हृदय में बहुत ही गर्व की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने अपने तीन छात्रों के कारगिल युद्ध में शहीद होने और उनके साथ बिताए गए वक्त के अनुभवों को साझा किया।


उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध ने हमारे अंदर नेतृत्वता, अपने लक्ष्य को हासिल करने, टीम बनके कार्य करने आदि कौशल को विकसित किया। इस कारगिल युद्ध ने भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया, जिसमें सर्वप्रथम संदेश यह था कि भविष्य में युद्ध अत्यंत जटिल होंगे और हम सभी को इसमें सहयोग करना होगा।
विज्ञापन


डब्लूएएस के पूर्व एसओए व एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज के पीएचडी शोधार्थी एयर वाइस मार्शल प्रशांत करकरे ने कारगिल युद्ध के दौरान वायु सेना के ऑपरेशन सफेद सागर पर प्रस्तुति देते हुए कहा कि देश की वायुसेना ने सीमापार न करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पूर्व ब्रिगेडियर कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने कहा कि कारगिल में इंसानी सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा होती है। जब इन्फेंट्री सैनिक बर्फ़ीली पहाड़ी पर चढ़ रहा है। हर इंच, हर फीट, हर मीटर की बढ़त आपके शरीर और दिमाग पर भारी पड़ती है। आप समझ सकते हैं कि उसे कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ रणनीतिक चुनौतियां भी होती थी।


लीडरशिप एंड स्टार्टअप मेंटर व करिअर काउंसलर कर्नल विनित देव ने कहा कि ने कहा कि भारतीय आर्टिलरी की 20 से ज्यादा रेजिमेंट एक साथ जमा हुई थीं, जिसे मिलिट्री इतिहासकार दूसरे विश्व युद्ध के बाद आर्टिलरी का सबसे बेहतरीन जमावड़ा मानते हैं।
विज्ञापन


एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि इस कारगिल विजय दिवस पर आयोजित वेबिनार सभी सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

------------------

नेहा शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें