फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्यस्तरीय एथलेटिक में अमित ने जीता सोना

Thu, 13 Nov 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
12जेएनडी03 : राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता टीत के ​खिलाड़ी। स्रोत कोच - फोटो : सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
जींद। अंबाला में आयोजित राज्यस्तरीय खेलों जींद जिले के कुल 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक में 800 मीटर दौड़ में महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) में अमित ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीता।
विज्ञापन

लड़कियों की 400 मीटर हर्डल रेस में आशा ने रजत पदक (सिल्वर) प्राप्त किया। 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस (लड़कियों) में टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीता, जबकि लड़कों की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) हासिल किया।
4 गुणा 100 मीटर रिले रेस (लड़कियों) में भी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जींद के खिलाड़ी एथलेटिक, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, तैराकी, वॉलीबॉल और हॉकी जैसे खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा,
बास्केटबॉल लड़के और लड़कियां दोनों टीमों ने पहले मैच में जीत हासिल की हैं वहीं हैंडबॉल लड़कियों की टीम ने पहले मुकाबले में सिरसा को हराकर जीत हासिल की।
वहीं के तैराकों ने स्वर्ण पदक जीते है। जिले का नाम रोशन कर रविंदर, आदित्य और टीम ने रिले स्पर्धाओं में मारी बाजी है। महिला तैराकी टीम ने जीते स्वर्ण और रजत पदक आस्था, निशु और नीतिका ने स्वर्ण जीतकर जींद का नाम किया रोशन है।
वर्जन
जिले के खिलाड़ियों ने एथलेटिक, तैराकी और बास्केटबॉल में जीत हासिल कर जींद का नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि सभी खेलों में जीत दर्ज करें। -रामपाल हुड्डा, जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें