फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दौड़ में अमित, किंगज, सचिन ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में प्रावि हथौज के अमित और बालिका वर्ग में प्रावि भारीपुर की किंगज प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय उदयीपुर के सचिन और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय छितौनी की बंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय उदयीपुर के प्रिंस व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की प्रियंका प्रथम रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मनियर अमरनाथ तिवारी और विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य मनियर इंटर कॉलेज तथा खंड शिक्षा अधिकारी मनियर सुरेंद्र नाथ यादव ने इसकी शुरुआत कराई।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका में व्यायाम शिक्षक भवानंद शर्मा, तनवीर अहमद, राहुल व प्रेम शिखर रहे। कामेश्वर पांडे, अनुपम कुमार राय, नियाज अह्मद, सुनील शर्मा, विद्यासागर मिश्र, निखिलेश यादव रहे। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह व मंत्री सतीश चंद्र वर्मा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें