फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल्ड जीतकर लूडो किंग बने अमित और पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी में आयोजित हुई लूडो किंग ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ई-स्पोर्ट्स लूडो किंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन कर रहे इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्टी डीन डाॅ. केएम सोनी ने बताया कि सभी महिला-पुरुष कर्मचारियों के बीच लूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।




इस लूडो किंग प्रतियोगिता में 12 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और तीन ग्रुपों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के डाॅ. अमित कुमार चौरसिया ने स्वर्ण पदक, एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के आर्किटेक्चर योगेश भारद्वाज को रजत पदक और बायोटेक्नोलॉजी के डाॅ. जितेंद्र कुमार को कांस्य पदक विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महिलाओं के बीच हुई प्रतियोगिता में कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच ग्रुपों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी की डाॅ. पूजा गंभीर ने स्वर्ण पदक, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेस की डाॅ. मौमिता दास मुखर्जी ने रजत पदक और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी की डाॅ. नेहा प्रेरणा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें