फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमीनाबाद में महानवमी के दिन 10 घंटे बिजली गुल, व्यापार चौपट

विज्ञापन
अमीनाबाद में भूमिगत फाॅल्ट खोजते बिजली कर्मी। 
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में महानवमी के दिन बिजली ने आम उपभोक्ता को त्रस्त कर दिया। 10 घंटे बिजली गुल होने के कारण मोहल्ले से लेकर बाजार प्रभावित हुए। बिजली के अभाव में व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया। व्यापारियों ने बताया कि कारण जानने के लिए जेई, एसडीओ एवं एक्सईएन को उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर बार-बार कॉल किया गया, मगर कोई रिस्पाॅन्स नहीं मिला। हालांकि, अमीनाबाद का कुछ इलाका शाम 4:30 बजे रोशन हो सका।
विज्ञापन


उपभोक्ता प्रियंक ने बताया कि सुबह 6:30 बजे से गन्ने वाली गली, गड़बड़झाला, श्रीराम रोड व आसपास की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र पर सुबह ही शिकायत दर्ज करा दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सुबह 10:30 बजे बाजार खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। दुकानें तो खुलीं, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण शाम 4:30 बजे तक व्यापार नहीं हो सका। उधर, महानवमी के दिन घरों की बिजली गुल होने के कारण कन्या पूजन से लेकर हवन तक करना मुश्किल हो गया। व्यापारियों ने बताया कि अमीनाबाद बाजार में रोजाना दो से तीन घंटे बिजली गुल होना तय है। खासकर बिजली तब गुल होती, जब व्यापार का समय होता है।



1500 उपभोक्ता बिजली-पानी को तरसे

अमीनाबाद में ही भूसामंडी सहित आसपास की बिजली सुबह करीब 9:30 से शाम 5:30 बजे तक बंद रही। इस कारण 1500 से ज्यादा उपभोक्ता सुबह से शाम तक बिजली और पानी के लिए तरस गए। एसडीओ आशीष ने बताया कि समस्या भूमिगत फॉल्ट से हुई जिसे सही कराने में समय लगा और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




भूमिगत केबल में आए फॉल्ट के कारण अमीनाबाद के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। विस्तृत जानकारी के लिए एक्सईएन सुशील कुमार को कॉल किया, मगर कोई रिस्पाॅन्स नहीं मिल सका। एसडीओ ने बताया है कि गड़बड़झाला सहित आसपास की बिजली शाम 4:30 बजे चालू हो गई है।

- केके चौधरी, अधीक्षण अभियंता, सर्किल प्रथम



सवा घंटे बंद रही 8000 घरों-दुकानों की बिजली

अहिबरनपुर उपकेंद्र के इलाकों के 8000 घरों एवं दुकानों की बिजली बुधवार शाम को सवा घंटे तक बंद रही। 15 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का एक उपकरण क्षतिग्रस्त होने से ये समस्या आई। शाम 4:15 से 5:30 बजे तक बिजली बंद रहने से पक्का पुल, शिवलोक, खदरा, ब्रह्मनगर फीडर के उपभोक्ता प्रभावित हुए। मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं को दूसरे पावर ट्रांसफार्मर से कटौती कर के बिजली आपूर्ति की गई। इसी प्रकार विराज खंड उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन का जंफर कटने के कारण विनीत खंड, विराट खंड एवं एल्डिको एलिगेंस के उपभोक्ताओं को शाम 5:45 से 6:15 बजे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें