फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच एओए ने संभाली सोसाइटी की सफाई

विज्ञापन
नोएडा सेंचुरी अपार्टमेंट में सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
-सेंचुरी अपार्टमेंट में अपने स्तर पर लगाए स्वच्छता कर्मी, निवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को दी प्राथमिकता
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मियों की करीब एक सप्ताह से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में भी गंदगी बढ़ने लगी थी। स्थिति को देखते हुए एओए ने अपने स्तर पर स्वच्छता कर्मी लगाकर सोसाइटी में सफाई शुरू करा दी है। फोनरवा कोषाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता पवन यादव ने बताया कि हड़ताल लंबी चलने से सोसाइटी में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी जमा होने लगी थी। वर्तमान मौसम में गंदगी के कारण मच्छर और संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए एओए ने हड़ताल समाप्त होने तक अपने स्तर से स्वच्छता कर्मी लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एओए की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि निवासियों के स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण के लिए भी सजग रहना जरूरी है।
विज्ञापन

निवासियों का स्वास्थ्य प्राथमिकता-
एओए अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि सोसाइटी के निवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना एओए की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महासचिव वीके टम्टा ने मांग की कि हड़ताल समाप्त होने तक प्राधिकरण वैकल्पिक सफाई व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि यदि एओए को अपने स्तर पर स्वच्छता कर्मी लगाने पड़ते हैं तो उनके भुगतान की व्यवस्था प्राधिकरण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें