फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: नेपाल भागने की फिराक में था हत्यारा चंदन, एक गलती की वजह से चढ़ गया STF के हत्थे

Sun, 06 Oct 2024 07:24 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में आरोपी चंदन वर्मा ने कंपोजिट स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी व दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी चंदन वर्मा व मृतक शिक्षक की पत्नी व बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार की हत्या का आरोपी चंदन वर्मा नेपाल भागने की फिराक में था हालांकि उससे पहले यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ पूछताछ में पता चला कि आरोपी वारदात के बाद दिल्ली निवासी परिजनों से मिलने जा रहा था। जहां से उसने नेपाल भागने की प्लानिंग कर रखी थी। एसटीएफ ने आरोपी को अमेठी के शिवरतनगंज थाना में दाखिल किया हैं।

विज्ञापन

अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में आरोपी चंदन वर्मा ने कंपोजिट स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी व दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन वर्मा फरार हो गया। आरोपी का शिक्षक की पत्नी के साथ संबंध थे। आरोप है कि रिश्ता बिगड़ने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी चंदन प्रयागराज पहुंचा था। वहां से लखनऊ और फिर लखनऊ से यूपी रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली के उत्तम नगर में उसका घर हैं।
विज्ञापन

जहां उसके माता-पिता के साथ बहन रहती है, लेकिन सूचना पर आरोपी को जेवर टोल प्लाजा के पास बस से गिरफ्तार कर लिया गया। वो आराम से बैठा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपने घर जा रहा था। दिल्ली में परिवार से मिलने के बाद उसकी योजना नेपाल भागने की थी। उसकी शादी नहीं हुई है। पासपोर्ट भी नहीं है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अमेठी के शिवरतनगंज थाने पुलिस को सौंप दिया गया है। बाकी पूछताछ स्थानीय पुलिस ने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें