फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 40 किलोमीटर के लिए एंबुलेंस चालक ने वसूले 55 हजार, ग्रेनो से फरीदाबाद के एशियन अस्पताल तक गया था

Wed, 12 May 2021 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के एक युवक से ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद तक जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 40 किलोमीटर के 55 हजार रुपये वसूल लिए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी के दौर में एंबुलेंस चालक लोगों की जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ एंबुलेंस चालक आपदा में अवसर तलाशते हुए नाजायज फायदा उठा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के एक युवक से ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद तक जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 40 किलोमीटर के 55 हजार रुपये वसूल लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत ट्विटर पर की। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से एंबुलेंस चालक को तलाशकर 45 हजार रुपये वापस दिलवा दिए गए। राहुल चौधरी ने ट्वीट कर शिकायत कि 24 अप्रैल को उनके भाई की तबीयत अधिक खराब हो गई थी। 

इस कारण भाई को वह फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए उन्होंने एक एंबुलेंस चालक से संपर्क किया था। ग्रेनो से एशियन अस्पताल की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। एंबुलेंस चालक ने 40 किलोमीटर के 55 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद युवक ने ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस कमिश्नर, डीएम समेत अन्य अधिकारियों को टैग कर शिकायत कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर देकर शिकायत करने के लिए कहा। मंगलवार को करीब 4 बजे युवक ने फिर से ट्वीट कर जानकारी दी कि नोएडा पुलिस की तरफ से इस मामले में एंबुलेंस चालक की पहचान की गई और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उसे एंबुलेंस चालक से 45 हजार रुपये वापस दिलवा दिए। 
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में नोएडा पुलिस ने हम जैसे सामान्य लोगों के लिए बेहतरीन काम किया है। इससे पहले भी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-50 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ अस्पताल में पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चालक द्वारा लिए गए 42 हजार रुपये में से 40 हजार रुपये वापस दिलवाए थे।

एंबुलेंस चालक अधिक किराया मांगे तो करें शिकायत
अगर कोई भी एंबुलेंस चालक आप से नाजायज फायदा लेना चाह रहा हो या मनमाना किराया वसूल रहा हो तो आप ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और व्हाट्सएप नंबर 7065100100 पर शिकायत करने की अपील की है।

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि मनमाना किराया वसूलने वाले एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई की जा रही है और पीडितों को पैसे वापस दिलवाए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस चालक और मालिकों के साथ लगातार बैठक कर सही किराया लेने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें