नोएडा। एक शख्स ने अमेजॉन से 16 हजार रुपये की सिलाई मशीन का ऑर्डर दिया तो घर पर शीशे का जार भेज दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से इस मामले में कंपनी से शिकायत की गई, लेकिन एक सप्ताह के बाद भी मामले में कुछ नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की है तो स्थानीय थाने से शिकायत करने की सलाह दी गई।
नोएडा निवासी राजीव का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने ऑनलाइन ऑर्डर के तहत सिलाई मशीन मंगाई गई थी। कुछ दिनों के बाद उन्हें सिलाई मशीन की जगह शीशे का जार मिला। पैकिंग स्लिप पर आइटम का वजन 6.96 किलोग्राम के बजाय एक किलोग्राम लिखा था। मामले की शिकायत अमेजॉन इंडिया से की गई, लेकिन मामले को सुलझाया नहीं गया। पीड़ित ने अमेजॉन से इस मामले में कई सवाल किए, लेकिन अमेजॉन ने जांच कराने की बात कही। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की। नोएडा कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल से बताया कि इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस या फिर ऑनलाइन करें।