मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक भी सिलेबस के आधार पर तैयारी करवा रहे हैं। टर्म-1 परीक्षा के जो परिणाम आए हैं उसमें किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की टर्म-1 परीक्षा पिछले साल दिसंबर में होने के बाद कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे। कुछ ही दिनों बाद कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्कूल बंद हो गए थे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ा। अब कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद सभी विद्यालयों में रौनक लौट आई है। 26 अप्रैल से होने वाली टर्म-2 की परीक्षा के लिए विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए। परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थी सबसे अधिक लिखने की आदत पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
12वीं के टर्म-1 के परिणाम गत सप्ताह ही जारी हुए हैं। टर्म-2 परीक्षा शुरू होने में लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है। टर्म-2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि भी 2 घंटे की होगी। कई स्कूलों में कोरोना के कारण पढ़ाई में हुए नुकसान और विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार के लिए रेमेडियल क्लास कराई जा रही हैं। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा है ताकि बच्चों के बेहतरी पर ध्यान दिया जा सके।
मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक भी सिलेबस के आधार पर तैयारी करवा रहे हैं। टर्म-1 परीक्षा के जो परिणाम आए हैं उसमें किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा गया है। कक्षाओं का अंतिम परिणाम टर्म-2 परीक्षाओं के बाद घोषित होगा।
विज्ञापन
लिखने की आदत को बनाए विद्यार्थी
26 अप्रैल से परीक्षाएं होना प्रस्तावित है। विद्यार्थियों के पास तैयारी करने का काफी समय है। विद्यार्थियों में लिखने की आदत चली गई है। परीक्षाएं ऑफलाइन होनी हैं इसलिए विद्यार्थियों को लिखने की हैबिट बना लेनी चाहिए। - रेणु सिंह, सीबीएसई, जिला समन्वयक
टर्म-1 परीक्षा का परिणाम देरी से आया है। टर्म-2 की तैयारी शुरू कर दी है। अलग-अलग विषयों पर रोजाना कुछ न कुछ समय दे रही हूं और लिख रही हूं। - उजाला, छात्रा
अध्ययन के लिए रिवीजन नोट्स बनाना शुरू कर दिया है। कॉन्सेप्ट को समझने का प्रयास कर रही हूं। टर्म-2 में टर्म-1 से अच्छा प्रदर्शन करूंगी। रोजाना कुछ न कुछ लिखकर परीक्षा के लिए अभ्यास कर रही हूं। - अंजना, छात्रा