फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु मंत्र पाठ्यपुस्तकों के ज्ञान के साथ जिम्मेदार इंसान बनाना भी जरूरी

विज्ञापन
विष्णु गुप्ता शिक्षक न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
एक श्रेष्ठ शिक्षक वही होता है, जो बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक और सफल इंसान बनने की राह भी दिखाता है। मैंने इसी सोच को अपने जीवन में अपनाया है और हमेशा प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन के जरूरी मूल्य भी सिखाए जाएं।
विज्ञापन

शिक्षक को विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाना होता है। शिक्षक बच्चों को दुनियावी समझ, तकनीकी ज्ञान, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का महत्व समझाते हैं, ताकि वे भविष्य में एक सफल और बेहतर इंसान बन सकें।
एक शिक्षक विद्यार्थियों को सही और गलत में अंतर करना, चुनौतियों का धैर्यपूर्वक सामना करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना सिखाता है। जब शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है तभी विद्यार्थी जीवन की हर चुनौती का सामना करने के योग्य बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु गुप्ता, शिक्षक, न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल
----------------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें