फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाषा विवि में पढ़ाई के साथ अब औद्योगिक प्रशिक्षण भी

Sun, 05 Oct 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय नेहैदराबाद की एक निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (ए
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया है। इस पहल से छात्रों को इसी सत्र से लाभ मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन

एमओयू के तहत छात्रों को इंटर्नशिप और सहकारिता कार्यक्रम, गर्ल्स डिजिटल लर्निंग, प्रयोगशाला सेटअप और इंस्ट्रुमेंटेशन सपोर्ट, सेमिनार व कार्यशाला जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि यह पहल छात्रों को उद्योग से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार-उन्मुख बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस मौके पर पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीडीआरआई प्रो. पी.एम.एस. चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

विश्वविद्यालय में अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी को परिसर में स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिससे छात्रों को इस सत्र से ही इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


छात्रों को मिलेंगे ये लाभ
- इंटर्नशिप एवं सहकारिता के अवसर

- गर्ल्स डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा
- औद्योगिक प्रशिक्षण की शुरुआत

- प्रयोगशाला सेटअप व इंस्ट्रुमेंटेशन सपोर्ट सहयोगात्मक अनुसंधान व तकनीकी सहायता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें