राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक समग्र शिक्षा की ओर से जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प
लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक समग्र शिक्षा की ओर से जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता हुई। 11 स्कूलों (सरकारी व निजी) के 10वीं से 12वीं तक के 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बैंड समन्वयक पूजा कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों ब्रास व पाइप बैंड के रूप में हुई। पाइप बैंड बालक वर्ग में पहला स्थान सीएमएस राजाजीपुरम और दूसरे स्थान पर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज रहा। बालिका वर्ग में सीएमएस गोमतीनगर पहले और सेंट जोसेफ कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। ब्रास बैंड के बालक वर्ग में सीएमएस कानपुर रोड पहले और एलपीएस राजाजीपुरम दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कॉलेज रुचि खंड पहले और लोरेटो गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर डीआईओएस राकेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमिता सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक समग्र शिक्षा की ओर से जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प