फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रावण के साथ महंगाई, आतंकवाद और महिला उत्पीड़न के पुतले भी फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला समितियों ने युद्ध और रावण वध की लीलाओं का किया मंचन
विज्ञापन

नोएडा। शहर में मंगलवार को रामलीला समितियों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। विभिन्न रामलीला स्थलों पर युद्ध और रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया।
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। यहां अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन हुआ। इसके बाद मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति ने सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में पुतलों का दहन किया। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ महंगाई, आतंकवाद और महिला उत्पीड़न के पुतले भी जलाए गए। मंचन में हनुमानजी ने पाताल लोक पहुंचकर अहिरावण का वध किया। उन्होंने राम और लक्ष्मण को मुक्त कराया। इसके बाद भगवान राम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से नारंतक वध और रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। इससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन हुआ।

सेक्टर-112 स्थित महर्षि आश्रम परिसर में महर्षि रामलीला समिति ने रामलीला का आयोजन किया। यहां रावण के अहंकार के प्रतीक पुतले का दहन किया गया। इसके साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए।

सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। अंत में भगवान राम ने रावण की नाभि पर बाण चलाकर उसका वध किया।
सेक्टर-48, 144, 71, 108, 100, 22 और उद्योग विहार समेत कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। होम्स 121, सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड, सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी और सेक्टर-137 की पारस टियरा सोसाइटी समेत अन्य सोसाइटियों में भी पुतले जलाए गए।
विज्ञापन


आज होगा भरत मिलाप और राज्याभिषेक
सेक्टर-62 में श्रीराम मित्र मंडल की ओर से बुधवार को 11वें और अंतिम दिन भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया उत्सव आयोजित होगा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम, सेक्टर-46 के रामलीला पार्क और सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी भरत मिलाप का मंचन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें