फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पथिक राज्य की मांग को लेकर ग्रेनो में 18 अप्रैल को गठबंधन सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पथिक राज्य की मांग को लेकर पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा द्वारा शनिवार को ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित गुर्जर भवन में गठबंधन सम्मेलन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में संगठन के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 142 विधानसभा क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह जानकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर कुमार चौधरी ने ग्रेनो में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का आकार बड़ा होने के कारण क्षेत्रीय समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें होती है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी दूर दराज तबादला होने पर परेशान रहते है। प्रदेश में समान रूप से विकास नही हो पाता है। रोजगार के अवसरों की कमी है। लाखों युवक बेरोजगार घूम रहे है। उत्तर प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय कम है। जबकि कई छोटे प्रदेशों की प्रतिव्यक्ति आय उत्तर प्रदेश से अधिक है। चिकित्सा, शिक्षा जैसे जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने और जन आकांक्षाओं को आवाज देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र चौधरी, भारत सरकार के पूर्व मंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हरिश्चंद भाटी मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में संगठन आगामी चुनावों के लिए अपनी रूपरेखा, घोषणा-पत्र और कार्ययोजना भी प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सतपाल यादव, महामंत्री ओमवीर सिंह वीरवाल, संगठन मंत्री जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें